फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rajgir was hit by a vehicle, died

Raebareli News: राजगीर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 27 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 27 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rajgir was hit by a vehicle, died
रायबरेली। पूरे मानी मजरे खोजनपुर राम अधार प्रजापति (55) पेशे से राजगीर थे। बुधवार शाम उनके घर पर पूजा पाठ के बाद दावत थी। बुधवार रात लगभग नौ बजे वह गांव के सामने लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक दुकान पर सामान लेने गए थे। सामान लेकर वह पैदल सड़क पार रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


घटना में उनके सिर व बदन पर गंभीर चोटें आईं। जानकारी हुई तो घर वाले मौके पर पहुंचे और उन्हें एक निजी नर्सिंग होम ले गए लेकिन डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां हालत में सुधार न होने पर उनको एम्स भेजा गया, लेकिन एम्स में राहत न मिलने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनके बेटे कृष्ण कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिया से टकराई बाइक, लाइनमैन की मौत
अमावा (रायबरेली)। बिजली विभाग के संविदाकर्मी पंकज प्रजापति उर्फ सोनू निवासी बैखरा थाना चंदापुर बुधवार देर रात घर लौट रहे थे। मोटा के पुरवा गांव के पास पुलिया से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सिर पर गंभीर चोट लगने से पंकज की मौत हो गई। पंकज शहर कोतवाली नगर क्षेत्र के तेलियाकोट पावर हाउस में लाइनमैन की नौकरी करते थे। चौकी इंचार्ज दिलीप पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जांच की गई थी। पुलिया से बाइक टकराई थी, जिससे मौत हुई है। लोगों को मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed