फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rain becomes a disaster, roads submerged in water

Raebareli News: बारिश बनी आफत, पानी में डूबीं सड़कें

Fri, 18 Jul 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 18 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rain becomes a disaster, roads submerged in water
बारिश से शहर में सुपर मार्केट रोड पर जलभराव के बीच आवागमन करते लोग।
रायबरेली। मानसून सक्रिय होने से बुधवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ उखड़ गए, जिससे यातायात प्रभावित रहा। बारिश से शहर और गांव में जलभराव हो गया। बृहस्पतिवार को 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


बुधवार से मौसम ने कवरट ली। शाम को हल्की बारिश हुई। इसके बाद रात दो बजे से हल्की बारिश होती रही और बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से आठ बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। पूरे दिन धूप नहीं निकली। बारिश से जिला अस्पताल परिसर, चौराहा, निराला नगर, सुपर मार्केट, कचहरी रोड, प्रगतिपुरम कॉलोनी, छजलापुर, आचार्य द्विवेदीनगर में जलभराव हो गया।
विज्ञापन


दोपहर में स्कूलों में छुट्टी हुई तो बच्चों को जलभराव के बीच से होकर जाना पड़ा। जिला अस्पताल परिसर में पानी भरने से मरीजों और तीमारदार परेशान रहे। बारिश से मटिहा मछेछर मार्ग पर सैदनपुर गांव के पास बीती रात पेड़ की डाल गिर गई। आसपास के लोगों ने डाल काटकर रास्ता साफ किया। इसी मार्ग पर लाला का पुरवा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह आम का पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है। लोग बारिश के दौरान खेत में जाने से बचे। इस दौरान बिजली गिरने की आशंका रहती है।



तेज हवा से गिरा पेड़, ऑटो क्षतिग्रस्त
गदागंज। गदागंज चौराहे से जलालपुर धई को जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे बारिश व तेज हवा से नीम का पेड़ सड़क पर खड़े ऑटो पर गिर पड़ा। घटना में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कोई मौके पर मौजूद नहीं था। पेड़ गिरने से जलालपुर धई रोड पर आवागमन ठप हो गया। इंचार्ज थाना प्रभारी मुकरिम खान ने बताया कि वन विभाग को सूचित किया गया है। जल्द ही पेड़ कटवा कर रास्ते को चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed