{"_id":"60d3567d8ebc3e343478bfd1","slug":"rail-track-raibaraily-news-lko58379787","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायस-रूपामऊ के दोहरीकरण का सीपीएम ने किया मुआयना, 25 को आएंगे सीआरएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायस-रूपामऊ के दोहरीकरण का सीपीएम ने किया मुआयना, 25 को आएंगे सीआरएस
विज्ञापन
निरीक्षण करते आरवीएनएल के सीपीएम जयंत चौधरी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (रायबरेली)। अमेठी और रायबरेली जिले को जोड़ने वाली रेल लाइन का दोहरीकरण करा दिया गया है। जायस से रूपामऊ के बीच करीब 20 किमी. लंबी दूसरी नई लाइन बिछाई गई है, जिसे जायस, फुरसतगंज और रूपामऊ स्टेशनों से जोड़ दिया गया है।
इस कार्य का निरीक्षण करने के लिए सीआरएस 25 जून को आएंगे। उनके निरीक्षण से पहले सभी तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक (सीपीएम) जयंत चौधरी यहां पहुंचे। उन्होंने जायस से रूपामऊ तक मोटर ट्राली से निरीक्षण किया।
जायस से रूपामऊ तक कराए गए दोहरीकरण कार्य को तभी हरी झंडी मिल सकेगी, जब इसका निरीक्षण सीआरएस कर लेंगे। उनके निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला तो हरी झंडी मिलना तय है।
विज्ञापन
इसके बाद नए बिछाए गए ट्रैक पर ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी। सीआरएस के निरीक्षण में कहीं कोई खामी न मिलने पाए, इसके लिए इस सेक्शन पर काम कर रही केईसी संस्था के साथ ही आरवीएनएल के अधिकारी भी बराबर नजर रखे हुए हैं।
सीआरएस के निरीक्षण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आरवीएनएल के सीपीएम के साथ ही केईसी के रीजनल मैनेजर नबजीत बरुआ, उपाध्यक्ष नितीश कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर जुबैर अहमद भी पहुंचे।
सीपीएम ने जायस से रूपामऊ तक मोटर ट्राली से निरीक्षण किया। साथ ही जायस, फुरसतगंज, रूपामऊ स्टेशनों पर कराए गए कार्यों का जायजा भी लिया। प्रोजेक्ट मैनेजर जुबैर अहमद ने बताया कि दोहरीकरण पूरा हो चुका है। सीआरएस के निरीक्षण की सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।
नए ट्रैक पर दौड़ेगी सीआरएस स्पेशल
जायस से रूपामऊ तक दोहरीकरण के तहत बनाई गई नई रेल लाइन पर सीआरएस की स्पेशल ट्रेन 25 जून को दौड़ेगी। सीआरएस का निरीक्षण कार्यक्रम आ गया है।
आरवीएनएल के सीपीएम जेके चौधरी की ओर से जारी किए गए निरीक्षण कार्यक्रम में बताया गया है कि मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक स्पेशल ट्रेन से 25 जून को को सुबह 8 बजे जायस स्टेशन पहुंचेंगे।
सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक जायस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे, फिर मोटर ट्राली से ट्रैक और रास्ते में पडने वाले सभी पॉइंट का मुआयना करते हुए 12.30 बजे फुरसतगंज पहुंचेगी।
फुरसतगंज स्टेशन पर 12.30 से 1.30 बजे निरीक्षण होगा, फिर मोटर ट्राली से 2.30 बजे रूपामऊ स्टेशन के लिए निकलेंगी। रूपामऊ स्टेशन पर निरीक्षण करने के बाद वहां से जायस तक स्पेशल ट्रेन दौड़ाकर स्पीड ट्रायल लिया जाएगा।