फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raids conducted on milk product companies; samples of milk and curd collected.

Raebareli News: मिल्क प्रोडक्ट्स कंपनियों पर छापा, दूध व दही के नमूने भरे

Sat, 20 Jun 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted on milk product companies; samples of milk and curd collected.
लालगंज में एक कंपनी में छापा के दौरान नमूना सील करती जांच टीम।  -स्रोत : विभाग
रायबरेली। खाद्य आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले भर में मिल्क प्रोडक्ट्स कंपनियों पर छापा मारा। टीमों ने खोया, पनीर, घी, दही, स्किम्ड मिल्क पाउडर व अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की। आनंदा ब्रांड दूध व दही सहित चार खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त के निर्देश पर जिले में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव और खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र यादव के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं। पहली टीम ने सलोन, ऊंचाहार तहसीलों में कार्रवाई की। सार्मथ्या मिल्क प्रोडक्ट कंपनी ईश्वरदासपुर ऊंचाहार में दूध की गुणवत्ता ठीक प्रतीत न होने पर दो नमूने भरे।
विज्ञापन


दूसरी टीम ने लालगंज के फतेहपुर रोड स्थित लक्ष्मी फूड एंड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। यहां आनंदा ब्रांड दूध और दही का नमूना भरा। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी, उदय राज मौर्य, शेफाली रस्तोगी व कंचनलता तिवारी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि खाद्य आयुक्त के निर्देश पर दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चलाया गया। दूध और दही के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed