फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rahul Gandhi will not attend, Amethi MP will review central schemes

Raebareli News: राहुल गांधी नहीं आएंगे, अमेठी सांसद करेंगे केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा

Fri, 03 Apr 2026 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 03 Apr 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will not attend, Amethi MP will review central schemes
20-राहुल गांधी। फाइल फोटो।
रायबरेली। जिले की पूर्व सांसद सोनिया गांधी के बीमार होने और दिल्ली के अस्पताल में चल रहे इलाज के कारण सांसद राहुल गांधी का कार्यक्रम टल गया है। रविवार को नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक होनी थी, लेकिन दिशा के सभापति व सांसद राहुल बैठक में शामिल होने के लिए नहीं आएंगे। उनके स्थान पर अमेठी से सांसद केएल शर्मा बैठक में सभापति के रूप में शामिल होकर केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके लिए जिले स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुकलेट तैयार करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों को न्योता भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सांसदों की अध्यक्षता में हर तीन माह में दिशा की बैठक होती है। बीती 12 मार्च को सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों स्थगित हो गया था। रविवार को दोबारा दिशा की बैठक का कार्यक्रम तय हो गया। इसी बीच जिले से पूर्व सांसद रहीं सोनिया गांधी के बीमार होने के कारण सांसद राहुल गांधी दिशा की बैठक में शामिल होने के लिए नहीं आएंगे। इस संबंध में राहुल का पत्र भी आ गया है। स्पष्ट किया गया है कि दिशा के उपसभापति व अमेठी के सांसद केएल शर्मा सभापति के रूप में रविवार को दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पत्र आने के बाद बैठक को लेकर विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन





अमेठी के सभापति के साथ रायबरेली के उपसभापति भी हैं केएल शर्मा
जिले में जब तक सोनिया गांधी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई, किशोरी लाल शर्मा सांसद प्रतिनिधि के रूप में बैठक में शामिल हुए थे। अमेठी से सांसद बनने के बाद वह पहली बार रायबरेली में दिशा की बैठक में सभापति के रूप में शामिल होंगे। हालांकि वे अमेठी में दिशा के सभापति के साथ ही रायबरेली में दिशा के उपसभापति हैं। जिले में वे पहली बार सभापति की कुर्सी पर बैठक जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

20-राहुल गांधी। फाइल फोटो।

20-राहुल गांधी। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed