{"_id":"5cbe1362bdec2214031bddf9","slug":"rahul-fired-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी जी मत भूलिए राफेल मामले की होगी एन्क्वायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी जी मत भूलिए राफेल मामले की होगी एन्क्वायरी
Tue, 23 Apr 2019 12:47 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि अमेठी से फूड पार्क, ट्रिपल आईटी , रेलवे लाइन सहित कई फैक्ट्रियां आपसे छीनी हैं और फूड पार्क रामदेव को को दे दिया।
विज्ञापन
सलोन में सबसे ज्यादा खेती आलू की होती है। आपकी जमीन के पास फैक्ट्रियां खुलेंगी और आप अपना सामान नजदीक ही बेच सकेंगे। यहां की फैक्ट्रियों में बने चिप्स जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप खाएंगे, तब यहां का नाम होगा और लोग कहेंगे कि यह अमेठी के सलोन का बना चिप्स है।
विज्ञापन
मैं चैलेंज करके कह रहा हूं कि भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी 15 मिनट डिबेट कर लें। नरेंद्र मोदी मुंह नहीं दिखा पाएंगे। कहा कि भाजपा के लोग और मोदी झूठ बोलते हैं। उनसे सवाल कीजिए कि 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को क्यों दिया गया।
विज्ञापन
मोदी जी मत भूलिए। राफेल मामले की एन्क्वायरी होगी और सच्चाई सबके सामने आएगी। फ्रांस के राष्ट्रपति ने जो कहा है और हिंदुस्तान की डिफेंस मिनिस्ट्री की फाइल में जो लिखा है, उसे पूरा देश जानेगा। इसमें दो लोगों का नाम ही आएगा। एक अनिल अंबानी और दूसरा नरेंद्र मोदी। उन्होंने एक बार फिर कहा कि देश का चौकीदार चोर है।
प्रधानमंत्री ने कहा था कि मुझे चौकीदार बनाओ, काला धन लाएंगे, लेकिन उन्होंने नोटबंदी करके लोगों को बैंक के सामने लाइन में लगा दिया। नोटबंदी करके पीएम ने गरीबों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। सरकार आने पर गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।
न्याय योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे धन पहुंचेगा। कांग्रेस की सरकार बनी तो एक नेशनल बजट तो दूसरा किसानों का बजट पेश होगा। तिलोई कस्बे के आईटीआई मैदान और सलोन विधानसभा क्षेत्र के परशदेपुर कस्बे में गेवड़े मैदान में आयोजित जनसभाओं में राहुल ने कहा कि फूड पार्क बन जाने से किसानों को अपनी उपज लेकर इधर उधर भटकना नहीं पड़ता उनको उपज का उचित मूल्य मिलता, लेकिन चौकीदार ने किसानों की चौकीदारी नहीं की, बल्कि रातभर खेतों में चौकीदारी करवाई।
राहुल ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करने के बजाय मोदी सरकार ने पूंजीपतियों का पांच लाख पचपन हजार करोड़ रुपये पंद्रह लोगों का माफ किया है। किसानों के बीमा का पैसा अंबानी को दिया गया। कहा कि युवाओं को व्यवसाय चालू करने के लिए सरकारी विभागों में रिश्वत देनी पड़ती है, लेकिन आज के चार माह बाद युवाओं को व्यवसाय के लिए तीन साल तक अनुमति की जरुरत नहीं पड़ेगी।
मेरी मम्मी-पापा ने योजना में किया काम
तिलोई-इन्हौंना (रायबरेली)। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी मनरेगा का मजाक उड़ाते हैं। लेकिन मुझे केरल में सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करने वाली छात्रा ने मुझे बताया कि मेरे मम्मी-पापा मनरेगा में काम करते हैं। इस बार सरकार बनने पर मैं श्रमिकों को सौ नहीं डेढ़ सौ दिन का रोजगार दूंगा।
भरे मंच से राहुल ने लगवाए चौकीदार
परशदेपुर-जायस (रायबरेली)। कस्बे के गेवड़े मैदान में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने भाषण के दौरान बीच-बीच में देश का चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। मंच से नीचे उतरते समय राहुल ने किसी को दुलराया तो किसी से हाथ मिलया। उधर जायस में राहुल का काफिला आता देख, इलाकाई लोगों ने नारे लगाए कि चौकीदार चोर है।