Raebareli: दिल्ली जाने की जिद पर साथी के साथ मिल पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद ही ले गया अस्पताल
रायबरेली में युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद ही शव को अस्पताल ले गया और चिकित्सक को गुमराह करने का प्रयास किया।
विस्तार
दिल्ली जाने की जिद पर साथी के साथ मिलकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक रायबरेली शहर के छोटी बाजार राधा कृष्ण मंदिर निवासी राहुल और गोंडा जिले के करनैल थाना क्षेत्र के सकरौरा मोहल्ले की रहने वाली तनु (22) की एक साल पहले इंस्ट्राग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदली और बात शादी तक पहुंच गई। तनु यहां आ गई और उसने छोटा बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में राहुल के साथ शादी कर ली।
ये भी पढ़े- UP News: भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, सरकार पर झूठ बोलने के लगाए गंभीर आरोप
शादी के छह माह बाद दोनों दिल्ली चले गए
सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक दो माह पहले दिल्ली ही राहुल और तनु यहां घर आए थे। राहुल चाट की दुकान लगा रहा था। तनु दिल्ली चलने की बात कह रही थी लेकिन राहुल यहीं पर रहना चाहता था। पैसों के लेनदेन को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ करता था। 12 जून की शाम दंपती में विवाद हुआ। इस पर राहुल ने शहर के ही कप्तान का पुरवा निवासी साथी विनोद माली को घर बुला लिया। दोनों ने गमछे से गला घोंटकर तनु की हत्या कर दी।
इसके बाद दोनों ने मिलकर तनु को जिला अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सक को गुमराह करते हुए जानकारी दी कि फांसी लगा ली है। तनु के गले पर चोट के निशान दिखने पर चिकित्सक को शक हुआ तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। 14 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें पता चला कि तनु की हत्या की गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे मधुबन रेलवे क्रासिंग के पास से राहुल और उसके साथी विनोद को पकड़कर जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़े- Ayodhya: जिला अस्पताल चल रहा खून का गंदा खेल... एक यूनिट के लिए देने पड़े सात हजार रुपये
परिजन पीछे हटे तो दरोगा को बनाया वादी
तनु की मौत की सूचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने की जानकारी पुलिस की तरफ से उनके परिजनों को दी गई। पुलिस परिजनों से केस दर्ज कराने की बात कह रही थी। परिजनों ने केस दर्ज कराने से इंकार कर दिया। इस पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर कोतवाली में तैनात दरोगा गौरव तालियान को वादी बनाया गया और उनकी तहरीर पर हत्या का केस लिखाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.