{"_id":"6094af108ebc3ef1ae123690","slug":"raebareli-salon-bjp-mla-dal-bahadur-kori-dies-in-lucknow-uttar-pradesh-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: सलोन विधायक बहादुर कोरी का निधन, भाजपा ने कोरोना से खोया चौथा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: सलोन विधायक बहादुर कोरी का निधन, भाजपा ने कोरोना से खोया चौथा नेता
Fri, 07 May 2021 08:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 07 May 2021 08:48 AM IST
सार
बछरावां से भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने बताया कि पिछले 15 दिन से वह अपोलो हॉस्पिटल में कोमा में थे। पहले उन्हें कोरोना हुआ था, हालांकि इससे ठीक हो गए थे। लेकिन फिर से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
भाजपा विधायक का निधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक और एक बार समाज कल्याण राज्य मंत्री रहे दल बहादुर कोरी का लखनऊ के एक अस्पताल में गुरुवार की देर रात निधन हो गया। बताया जाता है कि वह कोरोना से पीड़ित थे।
इलाज के बाद में ठीक हो गए थे, लेकिन इसके बाद उनकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई। संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी दल बहादुर कोरी ने अपने जीवन का सफर मजदूरी और फिर राजमिस्त्री से लेकर विधायक तक पूरा किया।
वह सर्व समाज के बीच काफी लोकप्रिय रहे। लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल में विधायक ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बल्कि हर वर्ग के लोग स्तब्ध हैं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव उदयपुर मजरे पदमपुर बिजौली के मूल निवासी थे।
विज्ञापन
बछरावां से भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने बताया कि पिछले 15 दिन से वह अपोलो हॉस्पिटल में कोमा में थे। पहले उन्हें कोरोना हुआ था, हालांकि इससे ठीक हो गए थे। लेकिन फिर से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।
कोरी से पहले औरेया से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर, लखनऊ पश्चिम से सुरेश श्रीवास्तव, बरेली के नवाबगंज से केसर सिंह गंगवार का निधन हो चुका है। केसर सिंह के निधन के बाद उनके बेटे ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर यूपी की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था।