फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Oxygen machine malfunctions; five-year-old girl dies.

रायबरेली: ऑक्सीजन मशीन खराब, पांच साल की बच्ची की मौत, समय पर नहीं हो सके इंतजाम

Tue, 15 Sep 2026 07:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, नसीराबाद (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, नसीराबाद (रायबरेली) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 15 Sep 2026 07:21 PM IST
सार

बच्ची का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन मशीन खराब पड़ी थी। हालात ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन समय पर इलाज व ऑक्सीजन न मिलने से उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Raebareli: Oxygen machine malfunctions; five-year-old girl dies.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नसीराबाद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के चलते सोमवार को पांच साल की बच्ची अबाया की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


छतोह के बरखुरदारपुर निवासी नुसरत अपनी पांच वर्षीय पुत्री अबाया को सोमवार सुबह पेट दर्द व खांसी की शिकायत पर सीएचसी नसीराबाद लेकर पहुंची थीं। चिकित्सक डॉ. मोहित सिंह ने जांच के बाद दवा दी, जिससे आराम मिलने पर परिजन उसे घर ले गए।
विज्ञापन


सोमवार शाम तीन बजे अचानक अबाया की तबीयत फिर से बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे दोबारा सीएचसी लेकर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान बच्ची का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन मशीन खराब पड़ी थी। जब परिजनों ने सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष कुमार से गुहार लगाई, तो उन्होंने डॉक्टर मोहित सिंह से दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन समय पर इलाज व ऑक्सीजन न मिलने से उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई एहतराम ने सीएमओ व स्थानीय भाजपा विधायक को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि डॉक्टर मोहित सिंह द्वारा बच्ची का उपचार किया गया था। स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed