फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli News: CM gave assurance to the MLA, ATS is investigating the fraud

Raebareli News : सीएम ने दिया विधायक को दिया आश्वासन, फर्जीवाड़ा की एटीएस कर रही जांच, बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी

Sat, 10 Aug 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 10 Aug 2024 12:05 AM IST
सार

सीएम ने विधायक को आश्वस्त किया कि इस फर्जीवाड़ा की जांच एटीएस ही कर रही है। रायबरेली ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर में बनाए गए जन्म प्रमाणपत्रों की जांच कराई जा रही है। स्थानीय पुलिस सिर्फ एटीएस का सहयोग कर रही है।

विज्ञापन
Raebareli News: CM gave assurance to the MLA, ATS is investigating the fraud
सलोन विधायक अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले में सलोन तहसील क्षेत्र में 19 हजार फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का मामला गहराता जा रहा है। एक बार फिर सलोन विधायक अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनसे फर्जीवाड़ा में शामिल आरोपियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मामले की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) से कराने की बात कही। इस पर सीएम ने विधायक को आश्वस्त किया कि इस फर्जीवाड़ा की जांच एटीएस ही कर रही है। रायबरेली ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर में बनाए गए जन्म प्रमाणपत्रों की जांच कराई जा रही है। स्थानीय पुलिस सिर्फ एटीएस का सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि फर्जीवाड़ा में शामिल चाहे फिर जनसुविधा केंद्र संचालक या फिर अन्य आरोपी व अधिकारी हों, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, सलोन तहसील क्षेत्र में १९ हजार फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनने का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में जन सुविधा केंद्र संचालक जीशान, वीडीओ विजय सिंह यादव समेत १७ आरोपियों को अब तक जेल भेजा जा चुका है। जांच में बांग्लादेशियों व रोहिग्यांओं के जन्म प्रमाणपत्र बनाए जाने की बात सामने आई थी। सलोन विधायक के मामला उठाने के बाद ही इस फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ था। इस मामले को लेकर बीते दिनों विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। एक बार विधायक ने सीएम के सामने इस फर्जीवाड़ा का मामला उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। इनसेट

विज्ञापन


बदल रहे विवेचक, कैसे पूरी होगी फर्जीवाड़ा की जांच
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद से विवेचक बदल रहे हैं। यही वजह है कि फर्जीवाड़ा की जांच की रफ्तार धीमी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इसी तरह विवेचक बदलते रहे तो इस फर्जीवाड़ा की जांच कब पूरी होगी। दरअसल, सलोन कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद इसकी विवेचना अपराध निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह को सौंपी गई थी। अपराध निरीक्षक के बीमार होने पर इसकी जांच कोतवाली में ही तैनात दरोगा जय प्रकाश त्रिपाठी को सौंपी गई थी। अब यह जांच शिव प्रकाश के बजाय सलोन कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह को सौंप दी गई है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अफसरों में इस प्रकरण को लेकर हड़कंप है। प्रकरण की विवेचना तेजी के साथ हो, इसलिए कोतवाली प्रभारी को ही विवेचना की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed