{"_id":"67f6c83684ccb9c86106f56f","slug":"raebareli-depot-got-two-more-new-buses-raebareli-news-c-101-1-slko1033-130701-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रायबरेली डिपो को दो और नई बसें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रायबरेली डिपो को दो और नई बसें मिलीं
Thu, 10 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली डिपो के बेड़े में बुधवार को दो और नई बसें शामिल हो गईं। पूर्व में डिपो को आठ बसें मिल चुकी हैं। नई बसों का संचालन होने से यात्रियों को बेहतर सहूलियतें मिल रहीं हैं। अब डिपो में निगम की 85 और अनुबंधित 73 बसें हो गई हैं। नई बसों को लंबे रूटों पर संचालित कराया जा रहा है। मिली नई बसों के लिए बृहस्पतिवार को रूट तय किया जाएगा।
डिपो से दिल्ली, गोरखपुर, नैनीताल, बहराइच, आगरा, मथुरा आदि बड़े रूटों के साथ ही लोकल रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। अब तक कई नई बसें मिलने से यात्रियों की सुविधाएं बढ़ी हैं। बुधवार की देर शाम दो और नई बसें डिपो में आ गई हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों नई बसों के लिए बृहस्पतिवार को रूट तय किया जाएगा। लंबे रूट पर इन बसों का संचालन कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना न पड़े।