{"_id":"62cb04a60106c87ae960264d","slug":"raebareili-deadly-attack-on-jamunapur-vyapar-mandal-president-and-his-associates-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"RaeBareili: जमुनापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष और उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर किया घायल, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RaeBareili: जमुनापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष और उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर किया घायल, आरोपी फरार
Sun, 10 Jul 2022 10:26 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, राय बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, राय बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:26 PM IST
सार
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घायल अजय सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे के पास व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया और डंडे से जमकर पिटाई की, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
बताते हैं कि जमुनापुर चौराहा निवासी अजय सिंह राठौर जमुनापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। रविवार की रात आठ बजे अपने साथी भगवत कौशल व संतोष गुप्ता के साथ सड़क पर टहल रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और अध्यक्ष व उनके साथियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि डंडे से तीनों की जमकर पिटाई की, जिससे अध्यक्ष के सिर, हाथ व नाक में गंभीर चोटें आईं। उसके साथी भी घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन