फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Queues for gas cylinders in the scorching sun

Raebareli News: गैस सिलिंडर के लिए तपती धूप में लगी कतारें

Thu, 16 Apr 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 16 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Queues for gas cylinders in the scorching sun
तिलक नगर ​स्थित मैदान पर धूप में खाली सिलिंडर लाइन में लगाकर खड़े गाड़ी के आने का इंतजार करते उ
रायबरेली। बुधवार को शहर के गोराबाजार में इंडेन गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की कतार लगी। सुबह सात बजे से ही लोग कतार में लग गए। तपती दोपहर में भी लोग कतार में लगकर गैस सिलिंडर के लिए परेशान रहे। भारी भीड़ होने से पुलिस को भी व्यवस्था को संभालना पड़ा।
विज्ञापन

असल में गैस एजेंसी में सोमवार को बंदी रही तो मंगलवार को सिलिंडर नहीं है का नोटिस चस्पा कर दिया गया था। बुधवार को इस कारण उपभोक्ताओं की भारी भीड़ एजेंसी के बाहर खड़ी रही। लोग ई केवाईसी और बुकिंग पूरी होने के बाद भी सिलिंडर न मिलने से एजेंसी के कर्मचारियों से विवाद करते दिखे।
विज्ञापन

बताया गया कि जिनकी बुकिंग पहले हुई है, उनको पहले गैस सिलिंडर मिलेगा। राउंड नंबर के आधार पर गैस सिलिंडर दिए जाने का निर्देश है। ऐसे में लोगों में मायूसी भी रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि दस दिन की बुकिंग होने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। घर का खाना इंडक्शन और चूल्हे पर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से लगा रहे चक्कर
सरेनी। बुधवार को भी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं लेती दिखी। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में भीड़ थोड़ी कम जरूर हुई है लेकिन समस्या अभी भी बरकरार है। सबसे ज्यादा परेशानी केवाईसी व डीएसी नंबर को लेकर हो रही है। इंडेन गैस एजेंसी एचपी गैस एजेंसी ओम गैस एजेंसी कार्यालय में सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती हैं। अधिकांश लोग केवाईसी अपडेट कराने व डीएसी के लिए एजेंसी पहुंचे है।
उपभोक्ताओं ने बताया कि सर्वर की गड़बड़ी के कारण उनका काम समय से नहीं हो पा रहा है। लखनापुर गांव से आई रामकली ने कहा कि वह लगातार दो दिन से एजेंसी का चक्कर लगा रही हैं लेकिन हर बार सर्वर डाउन होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। राम कुमारी गांव की रहने वाली कमलेश कुमारी ने भी अपनी परेशानी बताई। वह दूर से किराया खर्च करके आती हैं लेकिन केवाईसी नहीं हो पा रही है। एजेंसी पर मौजूद अन्य उपभोक्ताओं ने भी इसी तरह की समस्या बताई।

डीएसओ उबैदुर्रहमान ने बताया कि उपभोक्ताओं को नियम के अनुरूप ही गैस सिलिंडर मिल रहा है। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। बुकिंग कराने के बाद उन्हें गैस भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed