फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Punjab Mail canceled, many trains late hours

पंजाब मेल रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट

Sun, 17 Jan 2016 11:41 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Punjab Mail canceled, many trains late hours
कोहरे के कारण रविवार को ट्रेनों का संचालन भी बेपटरी रहा। पंजाब मेल जहां रद्द रही। वहीं अन्य ट्रेनें घंटों लेट रही। इससे ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर ही घंटों का समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं बसें भी रेंगते हुए चली। इससे गतंव्य स्थान पहुंचने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैसे भी ठंड के मौसम में रेलगाड़ियों का संचालन पटरी पर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


ऊपर से रविवार को कोहरे ने रेल यात्रियों की मुसीबतें और बढ़ी दी। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल रद्द रही। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल डेढ़ घंटे, वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर तीन घंटे, लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर दो घंटे, नीलांचल सुपर फास्ट आधा घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कड़ाके की ठंड में यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर समय बिताकर ट्रेनों का इंतजार कराया गया। यात्री शंभूनाथ यादव, संतोष पासवान व अरविंद तिवारी का कहना था कि गतंव्य स्थान पहुंचने में विलंब हो रहा है।


स्टेशन अधीक्षक डीआर मीना का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं।  उधर, कोहरे का कारण बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। बसें रेंगते हुई चली। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। एआरएम आरपी सिंह का कहना है कि कोहरे का कारण बसें धीमी गति से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed