फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   puja

बेटों की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा व्रत

Wed, 17 Aug 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
puja
रायबरेली। जिले में बुधवार को श्रद्धा के साथ हलछठ का पर्व मनाया गया। माताओं ने बेटों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। एक दिन पहले से ही माताओं में हलछठ पर्व को लेकर उत्साह था। सभी ने बाजारों में पहुंचकर पूजन-सामग्री की खरीदारी की थी।
विज्ञापन

बुधवार को धूमधाम से हलछठ का पर्व मनाया। इस दिन माताओं ने महुआ के पेड़ की डाली का दातून कर स्नान किया और व्रत धारण किया। चौकी या पाटे पर गौरी-गणेश, कलश रखकर हल षष्ठी देवी की मूर्ति की पूजा की। साड़ी आदि सुहाग की सामग्री भी चढ़ाई तथा हल षष्ठी माता की छह कहानी सुनाईं।
विज्ञापन

पूजन की सामग्री में पचहर चाउर बिना हल जुते हुए, जमीन से उगा हुआ धान का चावल, महुुआ के पत्ते, धान की लाई, भैंस का दूूध, दही व घी आदि रखा। बच्चों के खिलौनों को भी रखे। माताओं ने पूजा अर्चना करके बेटों की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed