{"_id":"60fc3eb28ebc3ef75a5e8402","slug":"puja-raibaraily-news-lko588240231","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा तटों पर लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा तटों पर लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 11
गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
डलमऊ/ऊंचाहार/सरेनी। जिले के गंगा तटों पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। डलमऊ में गंगा तट पर स्नान के लिए काफी भीड़ रही। सुबह से ही किलाघाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, वीआईपी घाट, संकट मोचन घाट, पक्का घाट, पथवारी घाट, शुकुल घाट, महावीरन घाट आदि तटों पर गंगा मैया के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। कई स्नान घाटों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। गंगा तट जाने वाले रास्तों पर जाम की स्थिति रही। इसी तरह ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना घाट, पूरे तीर खरौली, गोला घाट, बादशाहपुर गंगा घाट पर भक्तों ने स्नान किया। हर हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा में डुबकी लगाई। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण जाम लग गया। सरेनी क्षेत्र के गेगासों, रालपुर, शिवपुरी गंगा घाटों पर सुबह से ही गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। गंगा स्नान कर मां संकठा मंदिर में पूजा अर्चना की।