फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

अघोषित विद्युत कटौती पर भड़के जगतपुर के व्यापारी

Thu, 21 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
protest
जगतपुर (रायबरेली)। लगातार विद्युत कटौती से व्यापारियों और आम नागरिकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को नाराज लोगों ने जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता नीरज त्रिपाठी को सौंपकर 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना की अगुवाई में ओम प्रकाश त्रिपाठी, केशव प्रसाद अग्रहरि, रमेश शर्मा, विश्वनाथ त्रिवेदी, राजकुमार पाल, सोनू मिश्रा, समर बहादुर सिंह, सौरभ त्रिवेदी आदि ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बाजपेई ने कहा है कि गर्मी में अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे जीना मुश्किल हो गया है। कटौती से उमस भरी गर्मी में बच्चों, नौजवान और बुजुर्गों को भी काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। अगर अघोषित कटौती में सुधार न किया गया तो इसके लिए व्यापारियों को आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के साथ नागरिकों का कहना है कि इस समय स्नातक व परास्नातक की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षार्थियों को शाम व सुबह पढ़ाई के समय विद्युत अघोषित कटौती की जाती है। बमुश्किल क्षेत्र में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसको लेकर ग्रामीण जनों में भी भारी असंतोष व्याप्त है।

ज्ञापन देने के बाद सभी ने अधिकारियों से विद्युत कटौती में सुधार किए जाने का लिए आवाज उठाई और कहा कि ऐसा नहीं होता है तो व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। उपखंड अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि अघोषित कटौती को लेकर ज्ञापन मिला है। उच्चाधिकारियों से बात कर सुधार का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed