{"_id":"611552e98ebc3e13001d1e56","slug":"protest-raibaraily-news-lko591087245","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी से पहुंचे कलेक्ट्रेट, महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी से पहुंचे कलेक्ट्रेट, महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बढ़ती महंगाई के विरोध में विकासशील जनता पार्टी ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बैलगाड़ी पर सवार होकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सभी ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, सचिव आनंद विश्वकर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। बैलगाड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि जब से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ी हैं, तब से महंगाई आसमान छू रही है। गरीब और किसान रोजमर्रा की जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
इस ओर सरकार का तनिक भी ध्यान नहीं दे रही है। राममिलन, श्रीपाल विश्वकर्मा, अनूप कुमार, हिमांशु बाजपेयी, अमित विश्वकर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद का आकलन करें तो पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में 40 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर 510 रुपये में मिलता था, लेकिन अब 880 रुपये में मिल रहा है। शुभम सिंह, लवलेश पटेल, अजीत पटेल, अनिल पटेल, अभिषेक कुमार ने कहा कि 80 रुपये प्रति किलो में बिकने वाला सरसों का तेल अब 180 में रुपये में बिक रहा है। इससे लोगों को जीवन यापन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।