फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

नवजात की मौत से गुस्साए परिवारीजनों का सीएचसी में प्रदर्शन

Fri, 18 Jun 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
protest
खीरों (रायबरेली)। सीएचसी में प्रसव के कुछ ही देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। इससे परिवारीजन भड़क गए। सीएचसी में ही प्रदर्शन करके प्रसव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नाराज लोगों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मेड़ौली गांव निवासिनी पूजा के पति देवीशंकर ने बताया कि गुरुवार सुबह पांच बजे पत्नी ने सीएचसी खीरों में नवजात को जन्म दिया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने रुपये की मांग करते हुए बच्चे का ढंग से इलाज नहीं किया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिवारीजनों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही इलाज में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि बच्चे का वजन 1.935 ग्राम था। वजन बहुत कम होने के कारण उसे रायबरेली ले जाने को कहा गया था, लेकिन परिवारीजन उसे नहीं ले गए।

इस दौरान शाम को बच्चे को लिटाकर बाहर का दूध पिला दिया गया। इससे वह फेफड़ों में जाकर फंस गया। जब तक उसे मेरे पास लाते उसकी मौत हो गई। अस्पताल में रुपये मांगने की बात मुझे नहीं मालूम है। यदि किसी ने रुपये मांगे हैं तो सीएचसी अधीक्षक के माध्यम से जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed