फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने काला फीता बांध किया प्रदर्शन

Wed, 26 May 2021 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
protest
रायबरेली। दिल्ली बार्डर पर नवंबर से शुरू हुए किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर बुधवार को अखिल भारतीय किसान महासभा ने काला दिवस मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलेभर में काला फीता बांध कर कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराए। अपनी मांगों के संबंध में पोस्टर दिखाए। जिला मुख्यालय पर भी काली पट्टी लगाकर एकजुटता दिखाई। जिला प्रशासन को मांगों के संबंध में मांगपत्र सौंपा गया।
किसान महासभा के जिलाध्यक्ष फूलचंद्र मौर्य ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद धरने पर बैठे किसानों की केंद्र सरकार को बिल्कुल चिंता नहीं है। न तो वह किसानों से वार्ता कर रही है, न ही उनकी मांगें मान रही है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष मो. अंसार ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार की पूरी कोशिश आंदोलनकारी किसानों को हराने-थकाने और उन्हें कमजोर करने की है। अन्नदाताओं और देश का पेट भरने वाले किसानों की लगातार उपेक्षा भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माले नेता टीपू सुलतान ने कहा कि छह महीनों से दिल्ली बार्डर पर डटे रहकर किसानों ने अपने इरादे बता दिए हैं कि कृषि कानूनों की वापसी बिना घर वापसी संभव नहीं है।
जिलेभर में हुए काला दिवस कार्यक्रमों की अगुवाई उदय चौधरी, पिंटू पासी, रामधनी, सुरेश शर्मा, डॉ. हलीम महमूद, मो. अहसन आदि ने की। कृषि कानूनों को वापस लेने, गरीब मजदूरों, रेहड़ी, पटरी दुकानदारों सहित समाज के कमजोर तबके के लोगों को 10 हजार रुपये लॉकडाउन भत्ता देने की मांग से संबंधित मांगपत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।

जय किसान आंदोलन ने भी दिखाया काला झंडा
रायबरेली। जय किसान आंदोलन के पदाधिकारियों सहित गांव-गांव में बुधवार को किसानों ने दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के छह माह पूर्ण होने पर काला झंडा दिखाकर काला दिवस मनाया। स्वराज अभियान के जिला मीडिया प्रभारी राम विलास यादव ने बताया कि जिलेभर में कई जगह पर अलग-अलग तरीके से लोगों ने सरकार का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed