{"_id":"601ae49c8ebc3e4b2d7925b5","slug":"protest-raibaraily-news-lko5630107191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे में जा रहे घर बचाने को एकजुट हुए लोग, मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे में जा रहे घर बचाने को एकजुट हुए लोग, मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के ओमनगर मजरे टांघन के निवासियों ने बुधवार को गंगा एक्सप्रेस-वे के विरोध में कलेक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि नए सर्वे के आधार पर एक्सप्रेस-वे के निकलने से बहुत नुकसान होगा। उन्होंने पुराने सर्वे के आधार पर आबादी के बगल से एक्सप्रेस-वे निकालने की मांग की। बताया कि 18 जनवरी को जो पत्र प्रशासन को दिया था उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
कलेक्ट्रेट पहुंचे ओमनगर के वासुदेव, कमल किशोर त्रिपाठी, राम सागर साहू, राजाराम, पवन कुमार, आदित्य कुमार त्रिपाठी, दयावती, नंदनी देवी, राम सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह, पुष्पा देवी, शालिनी मिश्रा, राम मिलन, शैल कुमारी व उपेंद्र गुप्ता आदि ने आरोप लगाया कि पूर्व में आबादी के बगल से एक्सप्रेसवे निकालने का सर्वे किया गया था।
अब आबादी के अंदर से एक्सप्रेसवे निकालने की योजना बन रही है जिससे उन लोगों के घर टूट जाएंगे। आरोप लगाया कि बीती 18 जनवरी को शिकायतीपत्र दिया था, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। लोगों ने डीएम से आबादी के बगल से गंगा एक्सप्रेस वे निकालने की मांग की।