फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest

जीवीके के खिलाफ भड़के कर्मी, कल एंबुलेंस सेवा ठप करने की धमकी

Sun, 22 Sep 2019 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
protest
रायबरेली। जीवनदायिनी 102, 108 व एएलएस एंबुलेंस के संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले 350 कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया है। समय से वेतन न मिलने, ज्यादा काम लेने के साथ ही फर्जी केस के दबाव से नाराज कर्मचारियों ने जीवीके कंपनी के खिलाफ बहिष्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन

डीएम, एसपी व सीएमओ को ज्ञापन देकर 23 सितंबर से एंबुलेंस सेवा ठप करने की चेतावनी दी है। साथ ही राजकीय कॉलोनी के मैदान में एकत्र होकर शांतिपूर्वक धरने की घोषणा की है। जिले में करीब 80 एंबुलेंस 102 व 108 के साथ ही पांच एएलएम भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस का संचालन जीवीके कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी ने करीब 350 पायलट और एमटी रखे गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि कई महीने इंतजार के बाद वेतन मिलता है। इसके अलावा निर्धारित समय से अधिक काम लिया जाता है। आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से फर्जी केस बनाने का दबाव भी बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज एंबुलेंस कर्मचारियों ने डीएम, एसपी व सीएमओ को ज्ञापन देकर 23 सितंबर से एंबुलेंस सेवा ठप करने की चेतावनी दी है। साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज में एकत्र होकर शांतिपूर्वक धरना करने की भी चेतावनी दी है।
डीएम को ज्ञापन देने में जीवनदायिनी 108, 102 एंबुलेंस यूनियन के अध्यक्ष अतुल सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय दुबे, सुनील कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह, मो. हारून, पीयूष पाठक, आलोक वर्मा व सुल्तान अहमद आदि मौजूद रहे।

सभी कर्मचारियों को जुलाई तक का वेतन दिया जा चुका है। जल्द ही अगस्त महीने का भी वेतन दे दिया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं को निस्तारित कराया जा रहा है। रोगियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रयास किया जा रहा है कि एंबुलेंस सेवा प्रभावित न हो।
- संजीव गुप्ता, कार्यक्रम प्रबंधक, जीवीके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed