फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   protest for drinking water

रायबरेली: छह वार्डाें में पानी की आपूर्ति ठप, प्रदर्शन

Fri, 10 Feb 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 10 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
protest for drinking water
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर पंचायत ऊंचाहार के छह वार्डों में सात दिनों से जलापूर्ति ठप है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान की अगुवाई में गुरुवार को नागरिकों ने प्रदर्शन कर ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जानबूझ कर सबमर्सिबल पंपों का स्टार्टर खुलवाया गया है। इससे लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यदि 24 घंटे के अंदर जलापूर्ति शुरू न की गई तो धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

खरौआ कुआं, सरांय, तकिया नूरसाह, दर्जिन टोला, भीतरी गांव व मजहरगंज में सबमर्सिबल पंप से लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी। लोगों का आरोप है कि समर्सिबल पंप में लगे स्टार्टर को ईओ ने निकलवा लिया है। इससे छह वार्डों में सात दिनों से पेयजल का संकट है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा मो. अरशद सुल्तान, शौकत अली, आसिफ, मो. इमरान, आमिना बेगम, राबिया खातून, रजमुन निशान, कलीम खान, मेहरून निशान, रफीकुन निशा, नसीम खान व अशरफ ने बताया कि पहले मोहल्ले में पानी की टंकी से जलापूर्ति होती थी। इससे कई घरों को पानी नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन

इस वजह से समर्सिबल पंप लगाए गए थे। छह वार्डों में लगे आठ पंपों के स्टार्टर निकाल लिए गए। इससे पानी नहीं मिल पा रहा। ईओ सुनने को तैयार नहीं हैं। नगरवासियों ने 24 घंटे में स्टार्टर न लगाने पर शुक्रवार को धरना देने की चेतावनी दी है। अधिशासी अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर में पेयजल की कोई समस्या नहीं है। समर्सिबल पंप इमरजेंसी आपूर्ति के लिए लगाए गए हैं। लोग उसका दुरुपयोग कर रहे थे। इसलिए उसे बंद किया गया है। आपातस्थिति में उसे चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed