फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Protest by farmers enraged over submerged cropsProtest by farmers enraged over submerged crops

Raebareli News: फसल डूबने से आक्रोशित किसानों का प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 02 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Protest by farmers enraged over submerged cropsProtest by farmers enraged over submerged crops
रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के उमरन गांव में धान की फसल जलमग्न होने पर प्रदर्शन करते किसान।
रोहनिया। एनटीपीसी परियोजना के ऐशपांड में हो रहे जलरिसाव और बारिश के कारण करीब एक हजार बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। इससे नाराज किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। अफसरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रोहनिया ब्लाॅक की ग्राम पंचायत उमरन और रायपुर के मध्य एनटीपीसी परियोजना द्वारा राख निस्तारण के लिए ऐशपांड बना हुआ है। इसमें काफी दिनों से जल का रिसाव हो रहा है। इससे उमरन, रायपुर, पूरे बल्दू, गौसपुर, झालाबाग ,पावरगंज, सुमेरबाग ,गंगहेरा गुलालगंज, मुरारमऊ आदि गांवों के किसानों की धान की फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन


बारिश से अब फसल डूबने लगी है। उमरन प्रधान प्रतिनिधि रंजीत प्रताप सिंह और मुरारमऊ प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार को उमरन चौराहा के पास जमकर प्रदर्शन किया। सभी ने बताया कि एसडीएम से लेकर अन्य अफसरों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द समस्या नहीं सुधरी तो धान की फसल डूबकर नष्ट हो जाएगी। ऊंचाहार एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एनटीपीसी परियोजना द्वारा जलरिसाव की समस्या दूर कर किसानों को जल्द राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed