फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Priyanka will visit mother's parliamentary constituency every month

मां के संसदीय क्षेत्र का अब हर माह दौरा करेंगी प्रियंका

Fri, 24 Jan 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Priyanka will visit mother's parliamentary constituency every month
रायबरेली। लंबे अरसे से चली आ रही आम जनता की नाराजगी अब दूर होगी। मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र का अब हर माह प्रियंका दौरा करेंगी। गांवों में जाकर लोगों की पीड़ा सुनेंगी और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करेंगी। रायबरेली संसदीय क्षेत्र गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। वर्ष 2004 से लगातार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं।
विज्ञापन

इधर, अस्वस्थ होने के चलते सोनिया गांधी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर कम आ पाती हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ही मां के संसदीय क्षेत्र की कमान संभाले हुए हैं। बावजूद इसके गांधी परिवार के दौरे कम हो पाते हैं। जिले की जनता में यह टीस अक्सर रहती है। यूपी में पार्टी की खिसकती जमीन को मजबूत करने की दिशा में अब कांग्रेस रायबरेली की जनता की इस नाराजगी को दूर करने को आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

भुएमऊ गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों व आम जनता से मुलाकात के दौरान स्वयं प्रियंका ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह अब हर माह संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आएंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा ने हर माह मां के संसदीय क्षेत्र में लोगों से सीधा संवाद करेंगी व पदाधिकारियों से मिलकर संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद पदाधिकारियों व आम जनता से मिलने के बाद सोनिया और प्रियंका अमेठी जिले पहुंचकर सड़क हादसे में मरे लोगों के परिवारीजनों को शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद सड़क मार्ग होते हुए मां-बेटी शाम 3.50 बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंची और दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

इससे पहले फुरसतगंज कस्बे के नहर कोठी चौराहा पर बहादुरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रप्रसाद माली, पवन शुक्ला, शशि जायसवाल आदि ने सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा का स्वागत किया। अमेठी जिले के कांग्रेस कमेटी के युवा अध्यक्ष शकील इदरीशी, कांग्रेस नेता हाजी उस्मान, शान हुसैन की अगुवाई में जायस कस्बे में सांसद सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा का स्वागत किया गया। प्रियंका ने सभी से संगठन को मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed