{"_id":"6894fe4e4cec1bc56e0eb94f","slug":"principal-suspended-for-commenting-on-the-group-raebareli-news-c-101-1-slko1034-138670-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ग्रुप पर टिप्पणी करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ग्रुप पर टिप्पणी करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
Fri, 08 Aug 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। स्कूल विलय और शासकीय नीतियों के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर राही विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नथईपुर के प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगर क्षेत्र से संबद्ध किया गया है। खीरों के खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का आदेश प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दिया है। प्रभारी बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार यादव ने 23 जुलाई को दो ग्रुपों में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राही के खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने 24 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रधानाध्यापक से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया था। प्रधानाध्यापक ने स्पष्टीकरण दिया, जो असंतोषजनक पाया गया। इसीलिए प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है।