{"_id":"687e8e1c5b9292678b068316","slug":"pregnant-woman-dies-in-the-toilet-of-women-ward-raebareli-news-c-101-1-slko1033-137551-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: महिला वार्ड के शौचालय में गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: महिला वार्ड के शौचालय में गर्भवती की मौत
Tue, 22 Jul 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। प्रसव के लिए सोमवार शाम सीएचसी पहुंची गर्भवती की शौचालय में मौत हो गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। शौचालय में पड़ी मिली गर्भवती के कान से खून आ रहा था। पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सोमवार शाम करीब चार बजे लालगंज क्षेत्र के बेहटकला निवासी सीमा (27) पत्नी सोनू पासी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लाया गया। वार्ड में भर्ती होने के कुछ देर बाद ही सीमा ने शौचालय जाने का अनुरोध किया। उसकी चाची उसे सहारा देकर शौचालय तक ले गई। करीब 15 मिनट बीत जाने के बाद भी जब सीमा बाहर नहीं निकली तो चाची ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा खोला गया तो सीमा शौचालय की सीट पर बेहोश पड़ी थी। उसका सिर दीवार से टिका था और कान के पास से खून निकल रहा था।
उसे तत्काल वार्ड लाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों का कहना है कि अस्पताल लाने के करीब आधे घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की मां रामदुलारी, पति सोनू और छोटे बच्चों सृष्टि (5) और शिवा (3) रो-रोकर बेहाल हो रहे हैं। घटना की जानकारी पर अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की सहमति पर शव उन्हें सौंपा गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात मेडिकल अफसर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।