फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pradhan Mantri Awas Yojana: 2415 beneficiaries received the first installment

प्रधानमंत्री आवास योजना : 2415 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

Mon, 19 Jan 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 19 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Awas Yojana: 2415 beneficiaries received the first installment
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत दो लाख लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त जारी की। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजी गई इस राशि से जनपद के 2415 लाभार्थियों को लाभ मिला है। योजना में विधवाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति/जनजाति, सफाई कर्मियों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन



योजना के तहत रायबरेली विकास प्राधिकरण के सामुदायिक केंद्र रतापुर में एक जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 27 लाभार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाणपत्र वितरित किए गए। लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन


विधायक सलोन अशोक कुमार ने कहा कि यह योजना आवासहीन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर छत होने के सपने को साकार किया है। कार्यक्रम में राइजिंग स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed