{"_id":"69d5648ae9b8596b0c0e32e1","slug":"pradhan-died-after-not-getting-vaccinated-raebareli-news-c-101-1-slko1033-154868-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नहीं लगवाई वैक्सीन, प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नहीं लगवाई वैक्सीन, प्रधान की मौत
Wed, 08 Apr 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। एक माह पहले कुत्ते का शिकार हुईं मझिगवां प्रधान आशा देवी की मौत मात्र इसलिए हो गई कि उन्होंने एंटीरेबीज वैक्सीन (एआरवी) नहीं लगवाई। एआरवी का संक्रमण वैसे तो 19 साल में कभी भी हो सकता है, लेकिन महिला प्रधान एक माह में ही चपेट में आ गईं। कुत्ता के काटने के बाद 72 घंटे में एआरवी का पहला टीका लगवाना जरूरी है।
मझिगवां प्रधान को बीती सात मार्च को घर के पास टहलते समय घूम रहे कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों व प्रधान ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। पहले देसी दवाई की। बाद में झाड़फूंक का सहारा लिया। 25 दिन बाद हालत बिगड़ने पर बाराबंकी के एक अस्पताल में मौत हो गई। महराजगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. गणनायक पांडेय का कहना कि कुत्ते ने कई लोगों को काटा था, जिन लोगों ने एआरवी लगवा ली थी, वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
महिला प्रधान ने एआरवी नहीं लगवाई थी। कुत्ता काटने के बाद 72 घंटे के अंदर मरीज को एआरवी की पहली डोज जरूरी मिल जानी चाहिए। सीएमओ रायबरेली डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी में एआरवी के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। कुत्ता के काटने के बाद मरीज को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचकर एआरवी लगवाएं। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
पहले घाव को धुलें, फिर एआरवी लगवाएं
जिला अस्पताल के चिकित्सक सौरभ शर्मा का कहना है कि रेबीज वायरल संक्रमण है। यह संक्रमित जानवरों के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द और काटने वाली जगह पर झुनझुनी शामिल हैं। बीमारी बढ़ने पर दौरे, लकवा और अंततः मृत्यु हो सकती है। कुत्ते या किसी अन्य जानवर के काटने के बाद घर पर ही घाव को तुरंत साबुन और पानी से धोना चाहिए। इसके बाद बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क कर एआरवी की पूरी खुराक लेनी चाहिए। 72 घंटे में पहली डोज ले लेनी चाहिए। लक्षण दिखने का कतई इंतजार न करें। एआरवी की खुराक समय पर पूरी करना ही इस बीमारी से बचाव का एकमात्र तरीका है।
दो दिन में 125 लोगों को कुत्तों ने काटा
जिला अस्पताल में कुत्ता काटने के बाद घायल लोगाें की भीड़ कम नहीं हो रही है। दो दिन में 125 नए मरीज एआरवी लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा की ओपीडी में चिकित्सीय सलाह लेने के बाद लोगों ने एआरवी लगवाई। अनुज (12), विवेक (28), सास्वत (19), आशीष (38), वंश (6), अमित (30), अनमोल (19), सलीम (45), जहीरुननिशा (40), सीरान (1), श्रेयांश (1), सचिन (22), सर्वेश (35), उर्मिला (40) आदि लोगों ने कुत्तों के हमले के बाद मंगलवार को एआरवी लगवाई।