{"_id":"06ed74090000a50ef5f9ce22b287708c","slug":"power-supply-bloked-all-the-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर गुल रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसी ही दिक्कत शनिवार रात शहर के 20 मोहल्लों पर भारी पड़ी। तेलिया कोट उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में आग लग गई। कर्मचारियों ने किसी तरह आग तो बुझा ली लेकिन 20 मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई।
इससे करीब 30 हजार लोगों ने पूरी रात बिजली के बिना गुजारी। सुबह आपूर्ति बहाल होने पर उन्हें राहत मिल पाई। उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर-2 में शनिवार रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई।
कुछ ही देर में पूरे कंट्रोल रूम में धुंआ भर गया। यह देख कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में बालू डालकर आग बुझाई। इनकमिंग फीडर में आग लगने से तेलियाकोट, खतराना, सुरजूपुर, राना नगर, राजघाट, जहानाबाद, कहारो का अड्डा, कैपरगंज, रायपुर, किला बाजार, टाउन हाल समेत करीब 20 मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन के अफसर वहां पहुंचे। कई अधिकारियों व कर्मचारियों के घंटों जूझने पर सुबह करीब छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति ठप होने से करीब 30 हजार लोगों को भारी दिक्कत हुई।
भीषण गर्मी में बिजली के बिना उन्हें रात जागकर गुजारनी पड़ी। प्रभावित लोगों का कहना था कि इस गर्मी में बिजली न मिलने से परेशानी और बढ़ गई।
बिजली के इंतजार में तमाम लोगों ने छतों और घरों के बाहर जागकर रात गुजारी। एसडीओ टाउन पीके सिंह के मुताबिक फॉल्ट को ठीक करके आपूर्ति बहाल कर दी गई है।