{"_id":"5ec94e2a8ebc3e906e128ba0","slug":"power-cut-in-khiron-raibaraily-news-lko522889942","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरों उपकेंद्र के उपकरण जले, बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरों उपकेंद्र के उपकरण जले, बत्ती गुल
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उपकेंद्रों की इस ओर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि आए दिन कहीं न कहीं उपकरण फुंक रहे हैं। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे खीरों उपकेंद्र के उपकरण धू-धू कर जलने लगे। इससे उपकेंद्र में अफरातफरी मच गई। इससे आपूर्ति ठप हो गई। 16 घंटे से लोग बिजली के बिना बेहाल रहे। मरम्मत के लिए लखनऊ से टीम बुलाई गई है। मरम्मत का कार्य चल रहा है। सरकारी विभागों का कार्य प्रभावित है।
विद्युत उपकेंद्र खीरों में लगे उपकरण शुक्रवार की रात करीब 12 बजे धू-धू कर जल गए। इससे लगभग एक लाख की आबादी की बत्ती गुल हो गई। रात भर बिजली नहीं मिलने से गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं ने घर से बाहर जागकर रात गुजारी। शनिवार की सुबह विभागीय कर्मचारियों ने जले उपकरणों को बदलने व मरम्मत का कार्य शुरू किया, लेकिन शनिवार की दोपहर बाद तक शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे कस्बा खीरों में स्थित चार बैंक, ब्लॉक मुख्यालय, थाना व सीएचसी सहित सभी सरकारी कार्यालयों व निजी प्रतिष्ठानों का कार्य प्रभावित रहा।
बिजली के अभाव में बीएसएनएल का सर्वर गायब हो गया। इससे बैंकों सहित सभी सरकारी कार्यालयों व जनसेवा केंद्रों आदि के काम ठप रहे। अवर अभियंता रामनाथ ने बताया कि उपकेंद्र में लगे पैनल जल गए हैं, जिसके चलते सभी फीडरों की आपूर्ति बंद है। उपकरणों को ठीक कराया जा रहा है। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।