फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   power corporation

बकायेदार उपभोक्ताओं पर कसा शिकंजा, 110 कनेक्शन काटे

Fri, 14 Oct 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
power corporation
रायबरेली। कई गांवों में बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन एके सिंह के नेतृत्व में 27 लाख रुपया का राजस्व दबाए 110 लोगों के कनेक्शन काटे गए। हालांकि अभियंताओं के सामने ही स्टोर रीड़िंग के बिल बनाए गए पर संबंधित मीटर रीडर और सुपरवाइजर पर कार्रवाई नहीं हुई। जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुरुबख्शगंज, पोरई, हरचंदपुर, रहवां, भुएमऊ, दरीबा व अटौरा में अधिशासी अभियंता एके सिंह कोसा ने कई गांवों में पहुंचकर बकायेदारों के कनेक्शन कटवाए। पोइई के रंगलाल व माता बदल ने बताया कि तीन महीने पहले बिजली का बिल जमा किया था।
विज्ञापन

उसके बाद फिर से किसी को 14 तो किसी को 20 हजार का बिल दे दिया गया। इसी तरह दरीबा के बंशबहादुर व अटौरा के महेश कुमार सरोज ने बताया कि पिछले महीने गांव में किसी का 800 तो किसी को 1300 रुपये बिल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने अचानक 10 हजार से कम का बिल ही मिला। शिकायत की तो बताया कि मीटर में रीडिंग स्टोर होने से बिल बना है। एक्सईन ने बताया कि रीडरों की मनमानी की शिकायतें मिली है। अगर सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए एजेंसी को कहा जाएगा।
पैड़ेपुर में 28 लोगों को नोटिस
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र ऊंचाहार के अवर अभियंता शंभूनाथ की अगुवाई में पैड़ेपुर गांव में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कनेक्शन तो नहीं काटे गए, लेकिन सभी को नोटिस देकर बकाया जमा करने की चेतावनी दी गई। अवर अभियंता ने बताया कि 28 बकायेदारों को नोटिस दिया गया है। यदि एक सप्ताह के अंदर लोग बिल नहीं जमा करते तो कनेक्शन काटे जाएंगे।

बिल बनाने गए रीडर को पीटा
हरचंदपुर। थाना क्षेत्र के हंसा का पुरवा गांव में बिजली का बिल बनाने गए मीटर रीडर की पिटाई कर दी गई। उसने थाने में तहरीर दी है। सरांवा गांव निवासी अरविंद सिंह हरचंदपुर में मीटर रीडर है। आरोप है कि हंसा का पुरवा गांव में बिल बनाने के दौरान एक उपभोक्ता ने उसे पीट दिया। हरचंदपुर के सुपरवाइजर विनय वर्मा ने बताया कि आए दिन रीडर की पिटाई की जाती है। उन्होंने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed