{"_id":"6250735bd917d7456174bf7d","slug":"power-corporation-raibaraily-news-lko625234674","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली में खेल, 20 मीटरों पर स्टोर मिली 56 हजार रीडिंग, बिलिंग एजेंसी पर दो लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली में खेल, 20 मीटरों पर स्टोर मिली 56 हजार रीडिंग, बिलिंग एजेंसी पर दो लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों की मनमानी खुलकर सामने आई। 20 मीटर ऐसे मिले, जहां पर 56 हजार रीडिंग स्टोर मिली। इस पर बिलिंग एजेंसी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसके साथ ही जिन मीटर पर रीडिंग स्टोर मिली, उससे संबंधित मीटर रीडरों और सर्किल सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
शहर के राना नगर में एक मकान में मीटर में छेड़छाड़ करके एसी चलाए जा रहे थे। उपभोक्ताओं के खिलाफ राजस्व निर्धारण और मीटर छेड़छाड़ करने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन घनश्याम, सलोन में एमके अहिरवार, ऊंचाहार में दिलीप कुमार, डलमऊ के एक्सईएन धीरेंद्र कुमार सिंह और शहर में अधीक्षण अभियंता वाईएन राम, एक्सईएन ओपी की अगुवाई में छापामारी की गई। इस दौरान 235 बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
15 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। शहर के राना नगर में एक मकान में दो एसी समेत अन्य उपकरण चल रहे थे, लेकिन मीटर में लोड कम आ रहा था।
इस पर उपभोक्ता के परिसर में ही मीटर को तोड़ा गया। मीटर में अलग से तार को लगाकर छेड़छाड़ मिली। अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। अभियान के दौरान 26 लाख रुपये राजस्व वसूला गया।
सरेनी में 51 बकायेदारों के घरों की बत्ती गुल
सरेनी। विद्युत उपकेंद्र सरेनी के अवर अभियंता श्यामू कुशवाहा की देखरेख में भोजपुर फीडर से जुड़े बसावनखेड़ा, खानपुर, हुल्लापुर गांव में 10 हजार से ज्यादा बकायेदार की बिजली काटी गई। अवर अभियंता ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता का बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जुड़ा मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बल्लापुर गांव में 10 घरों के कनेक्शन काटे
हरचंदपुर। विद्युत उपकेंद्र हरचंदपुर के अवर अभियंता डीएन शाह की अगुवाई में बल्लूपुर गांव में अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अवर अभियंता ने बताया कि 10 लोगों के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं से कई बिजली का बिल जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन बकाया राजस्व नहीं जमा किया। इस पर कनेक्शन काटे गए।