{"_id":"60ba4a068ebc3e84671cc297","slug":"pond-raibaraily-news-lko580965644","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप कैनाल की जमीन पर बनाया जाएगा तालाब, खर्च होंगे 25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंप कैनाल की जमीन पर बनाया जाएगा तालाब, खर्च होंगे 25 लाख रुपये
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ के अंतर्गत के पंप कैनाल डलमऊ की खाली पड़ी जमीन पर तालाब विकसित किया जाएगा। सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस तालाब का मकसद डलमऊ में पर्यटन को बढ़ावा देना है। जल्द ही यहां पर तालाब बनवाया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त ने बताया कि डलमऊ कस्बे में पिछले पंप कैनाल की कुछ जमीन खाली पड़ी है। इस 200 मीटर में तालाब बनाकर उसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
नगरीय तालाब सौंदर्यीकरण निधि से लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें पैडल बोट के साथ-साथ अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अमित सिंह, माधवेंद्र मिश्रा, दिलीप बाजपेयी, मनोज कुमार पांडेय, घनश्याम जायसवाल आदि मौजूद रहे।