फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Politicians from eight districts arrived at Akhilesh Yadav's public meeting

Raebareli News: अखिलेश यादव की जनसभा में आठ जिलों के पहुंचे सियासतदान

Fri, 25 Sep 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 25 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Politicians from eight districts arrived at Akhilesh Yadav's public meeting
जीआईसी मैदान पर आयोजित जनसभा में सपा के पदाधिकारियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
रायबरेली। सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को गांधी परिवार के गढ़ में सियासत का दम दिखाया। टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से चल रही अंदरुनी खींचतान के बीच रायबरेली पहुंचे अखिलेश यादव ने अपना जनाधार व दबदबा दिखाकर संकेत दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा का राजनीतिक कद कितना अहम है। रायबरेली ही नहीं, बल्कि आठ जिलों के पहुंचे सियासी अलंबरदारों ने अखिलेश यादव का न सिर्फ जोरदार इस्तकबाल किया, बल्कि उनमें टिकट पाने की होड़ भी दिखी।
विज्ञापन


फतेहपुर के सपा सचिव हीरालाल साहू ने अयासा विधानसभा सीट एवं डॉ. रामनरेश पटेल ने बिंदकी विधानसभा सीट से खुद को पार्टी का संभावित उम्मीदवार बताते हुए इस बार 2027 में प्रदेश में सपा का सरकार बनने की बात कही। विधानसभा चुनाव से पहले ही रायबरेली सियासत का नया केंद्र बिंदु बन गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अगस्त और 13 सितंबर को जिले का दौरा कर चुके हैं। जनसभा को संबोधित करने के साथ ही जिले को करोड़ों रुपये की सौगात दी है।
विज्ञापन


बीती आठ और नौ सितंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी जिले का दौरा राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा चुके हैं। सितंबर माह बीतने के पहले ही अखिलेश यादव का रायबरेली का यह दौरा सियासी माना जा रहा है। यही वजह रही कि रायबरेली के साथ अमेठी, फतेहपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, उन्नाव के संभावित उम्मीदवार, पदाधिकारी व कार्यकर्ता यहां अखिलेश यादव के रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपाइयों ने अपने पक्ष में बताया माहौल
फतेहपुर के सपा जिला महासचिव चौधरी मंजरयार बताते हैं कि उनके जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। माहौल के हिसाब से इस बार छह विधानसभाओं में पार्टी जीत पक्की दिख रही है। हरदोई के अख्तर अली बताते हैं कि उनके जिले में भी पार्टी का जनाधार इस बार अच्छा है। अमेठी के जायस के सपा पदाधिकारी मो. अली बताते हैं कि अमेठी में भी इस बार के विधानसभा में नया होने वाला है।


रायबरेली से सपा प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने भी अपना दमखम दिखाया। बातचीत में कहा कि यदि पार्टी जिम्मेदारी देती है तो चुनाव जरूर जीतेंगे। रायबरेली में विधानसभा चुनाव 2022 की बात की जाए तो कुल छह सीटों में से सपा ने सरेनी, बछरावां, ऊंचाहार, हरचंदपुर विधानसभा सीट में जीत दर्ज की थी। भाजपा सलोन और सदर सीट का किला फतह कर पाई थी। जौनपुर से आए अरविंद सिंह ने कहा कि हर जिलों में टिकट को लेकर होड़ सी मची है। अगर सही लोगाें को टिकट मिला तो जीत पक्की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed