फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में दलदल में समाए कांग्रेस-सपा, जीती भाजपा : डॉ. दिनेश

Sun, 04 Jul 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
political
बछरावां (रायबरेली)। जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को नाम लिए बिना ही गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रायबरेली जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में एक तरफ भाजपा और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा समेत कई दलों का दलदल था, लेकिन भाजपा ने जीत सुनिश्चित कर आजादी के बाद पहली बार इतिहास रचा।
विज्ञापन

जीत के इसी क्रम में आगामी लोकसभा चुनाव में रायबरेली जिले से भाजपा का सांसद चुनाव जीतकर जय श्रीराम बोलते हुए दिल्ली पहुंचेगा। कहा कि रायबरेली जनपद में कई वर्षों से एक ही परिवार का प्रतिनिधित्व रहा, फिर भी समूचा जनपद टूटी-फूटी सड़कें, दवाओं की किल्लत, बिजली की समस्या सहित अनेकों मूलभूत समस्याओं से जूझता रहा।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार बनी तो विकास की रफ्तार तेज हुईं। वह नगर पंचायत बछरावां के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस वाले चिल्लाते थे कि भाजपा जो कहती है, वह कभी नहीं करती। सिर्फ भाजपा चिल्लाती है कि रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख कभी नहीं बताएंगे।
आज भाजपा ने तारीख भी बता दी और अयोध्या में विश्व का सबसे बड़ा भव्य मंदिर भी बनना शुरू हो गया है। लोग कहते थे कि भाजपा शहरों की पार्टी है, लेकिन आज पार्टी का जनाधार गांव-गांव तक बढ़ा है। ग्राम स्वराज की स्थापना हुई।
गांव की सरकार बनाने में भाजपा को सफलता मिली। 67 जिलों में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष जीते हैं। सपा के लोग जबरदस्ती सत्ता पर काबिज होते थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि संगठन में कितनी शक्ति होती है। यह बदलता हुआ परिवेश है। देश की जनता ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व पर विश्वास है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्षों में चार लाख सरकारी नौकरियां दीं। दिसंबर तक एक लाख नौकरियां और देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 36 हजार करोड़ का ऋण किसानों का माफ किया जा चुका है।
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रदेश में 528 ऑक्सीजन पॉइंट स्वीकृत हो चुके हैं। इसमें 333 चालू हो गए हैं। प्रदेश के 36 जिले कोरोना महामारी से मुक्त हो चुके हैं।
37 जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या सिंगल डिजिट में आ चुकी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, उमेश द्विवेदी, विधायक राम नरेश रावत मौजूद रहे।
वैक्सीन रूम में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों पर भड़के डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए टीकाकरण कक्ष पहुंचे। वहां पर टीकाकरण के लिए कोई भी मरीज न होने पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह आप लोगों की लापरवाही है।
जागरूकता का अभाव है, जिससे टीकाकरण में यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने बताया कि करीब सवा दो लाख की आबादी वाले बछरावां क्षेत्र में 14025 टीकाकरण हो चुका है।
डिप्टी सीएम ने स्नेहलता, ताज मोहम्मद, रेहान, प्राची, रूपरानी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्रदान किया। नीमटीकर, तिलेंडा, बिशुनपुर, थुलेंडी, खैरहनी की निगरानी समितियों को मेडिसिन किट वितरित किया। डॉ. प्रभात मिश्रा, डॉ. हुमा कौशर. डॉ. पारूल मौजूद रहीं।

परिवार को व्यक्त की शोक संवेदना
बछरावां। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कार्यक्रम के बाद कोरोना महामारी में जिंदगी की जंग हार गए कार्यकर्ता के घर पहुंचे। कोरोना महामारी में मृतक शत्रोहन लाल के घर पहुंचकर परिवारीजनों को शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढ़स बंधाया। कोरोना महामारी में मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि पार्टी और सरकार हर पल आपके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed