फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

स्मृति की अमेठी में 20 और सोनिया की रायबरेली में 25 हजार का ऑक्सीजन सिलेंडर

Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
political
रायबरेली। कोरोना से जंग के नाम पर भी खेल चल रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र, अमेठी में जो मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर 20 हजार रुपये में खरीदा गया।
विज्ञापन

उसी सिलेंडर को सांसद सोनिया गांधी के क्षेत्र रायबरेली में 25 हजार रुपये में खरीदने की तैयारी है। एमएलसी की निधि से 25 लाख रुपये की डिमांड मिलते ही अमेठी डीआरडीए ने रेट में बड़ा अंतर पकड़ने के बाद बजट देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

साथ ही सीडीओ को पत्र लिखकर ऑक्सीजन सिलेंडर के रेट के संबंध में वास्तविक रेट का इस्टीमेट देने के निर्देश दिए हैं। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया है।
अमेठी जिले के एमएलसी दीपक सिंह ने जिले में कोरोना सुरक्षा उपकरणों के लिए अपनी निधि से 25 लाख रुपये देने की स्वीकृति दी है। मामले में सीएमओ रायबरेली ने एमएलसी की निधि से 100 डी टाइप जंबो, सात जीबीएम कैपिसिटी मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने के लिए एक मई को पत्र संख्या 419 के माध्यम से 25 लाख रुपये उपलब्ध कराने के लिए रायबरेली सीडीओ को पत्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने एमएलसी की निधि से 25 लाख रुपये मंगवाने के लिए अमेठी के सीडीओ को पत्र भेजा। इसी के बाद जिले में हो रहे खेल की कलई खुलनी शुरू हो गई।
अमेठी के सीडीओ ने सीएमओ, अमेठी से सिलेंडरों के रेट की जानकारी ली तो पता चला कि जिन 100 सिलेंडरों की परचेज के लिए 25 लाख रुपये की डिमांड आई है, वह सिलेंडर अमेठी में 20 लाख रुपये में ही मिल गए हैं।
रेट के संबंध में सीएमओ अमेठी का पत्र मिलते ही परियोजना निदेशक ने डिमांड खारिज करते हुए सीडीओ को पत्र भेजकर वास्तविक रेट का इस्टीमेट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिससे एमएलसी निधि से बजट दिया जा सके। जिले के अधिकारियों की कलई खुलने के बाद हड़कंप मच गया है। अधिकारी अपनी-अपनी गर्दन बचाने में जुट गए हैं।
अमेठी में 29.50 लाख में खरीदे गए 200 सिलेंडर
अमेठी जिले के सीएमओ ने जिला संयुक्त चिकित्सालय गौरीगंज और 200 बेड के चिकित्सालय तिलोई के लिए 200 ऑक्सीजन सिलेंडर बीती 30 अप्रैल को ही खरीदे थे।
उन्होंने डी टाइप के 100 सिलेंडर प्रति 20 हजार रुपये की कीमत के हिसाब से 20 लाख रुपये में और 100 बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर 9500 प्रति सिलेंडर के हिसाब से 9.50 लाख रुपये में खरीदे।
जेम पोर्टल के माध्यम से ही यह खरीद की गई है। जिले में भी जेम पोर्टल के माध्यम से ही हर सामग्री की खरीद की जा रही है, लेकिन रेट में बड़ा अंतर पकड़ में आने के बाद हड़कंप मच गया है।
खरीद में बरती जा रही पूरी पारदार्शिता: सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जिले में दवाओं व कोरोना सुरक्षा उपकरणों आदि की खरीद में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं होने पा रही है। खरीद में पूरी पारदर्शिता बरती जाती है। डीआरडीए के 100 डी टीाइप ऑक्सीजन सिलेंडरों की अनुमानित लागत के हिसाब से डिमांड भेजी है। जेम पर जो भी सही रेट होता, उतनी ही धनराशि खर्च की जाएगी।

डीआरडीए अमेठी का पत्र संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि सीएमओ के यहां से जो भी डिमांड आई थी, उसे अमेठी को भेज दिया गया था। जो डिमांड की गई थी, वह अनुमानित लागत है। सिलेंडरों की जो भी वास्तविक लागत होगी, उसी रेट में ऑक्सीजन सिलेंडर की खरीद होगी। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
अभिषेक गोयल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed