फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   political

जीत का प्रमाणपत्र हारे प्रत्याशी को देने का आरोप

Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
political
रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य प्रथम सीट पर मनमानी का मामला प्रकाश में आया है। जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि मतगणना के दिन जीत पर उनके नाम की घोषणा की गई, लेकिन बाद में प्रमाण पत्र दूसरे प्रत्याशी का दे दिया गया है।
विज्ञापन

प्रत्याशी ने डीएम से रिकाउंटिंग कराए जाने की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि मतगणना के दूसरे दिन सुबह नौ बजे तक काउंटिंग पूरी हो गई, लेकिन देर रात तक उसे प्रमाणपत्र नहीं दिया। गुपचुप तरीके से विजेता प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को दे दिया है।
विज्ञापन

दरियापुर गांव निवासी अंजू सिंह पत्नी मनोजकुमार डीएम को दिए गए पत्र में बताया कि वह राही ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य प्रथम पद सीट से चुनाव लड़ा था।
दो मई को मतगणना के दिन उसे 4116 मत मिलने की घोषणा की गई, जबकि प्रतिद्वंद्वी को 3682 मत मिले। इससे 487 मतों से उसे विजयी घोषित किया गया, लेकिन प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के हंगामा करने से उसे प्रमाण पत्र नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अधिकारियों से प्रमाण पत्र देने की बात की तो उसे आश्वासन किया गया। अचानक उसके स्थान पर हारे प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया, जो गलत है। प्रत्याशी अंजू ने डीएम से रिकाउंटिंग कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed