{"_id":"61e30b0e16e38f1ab2730248","slug":"police-took-route-march-raibaraily-news-lko61362955","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और जवानों ने रूट मार्च निकाल कराया सुरक्षा का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और जवानों ने रूट मार्च निकाल कराया सुरक्षा का अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन/शिवगढ़ (रायबरेली)। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लगातार कहीं न कहीं रूट मार्च निकालकर मतदाताओं को जागरूक करने के साथ मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शनिवार को सलोन और शिवगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों और जवानों ने रूट मार्च निकाला।
सलोन एसडीएम आशाराम वर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार चंद्रशेखर यादव और कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने पुलिस बल और आईटीबीपी के जवानों के साथ रूट मार्च निकाला।
सलोन कस्बे में निकाले गए रूट मार्च में अधिकारियों ने मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। सलोन विधानसभा में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन
सलोन कस्बे से निकला रूट मार्च औना सदरा, गणेशगंज, कमालगंज, कारहिया बाजार, साहबगंज, प्रतापगढ़ बार्डर, धरई, मीरजहांपुर, रसूलपुर, उमरन होते हुए सूची चौराहे पर समाप्त हुआ।
उधर, महराजगंज एसडीएम सालिकराम वर्मा और सीओ रामकिशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
शिवगढ़ थाने से लेकर ओसाह चौराहा, बैंती बाजार, कुंभी बॉर्डर व बहुदा रूट मार्च निकाला गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज, एसआई पंचम लाल, द्वारिका प्रसाद मिश्र, पंकज तिवारी मौजूद रहे।
दबाव व लालच में आकर न करें मतदान
खीरों। क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक ने थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह व पुलिस कर्मियों के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।
सीओ ने खीरों, हरीपुर मिर्दहा, अतरहर, डोंडेपुर, ऐंधी, दृगपालगंज, जेरी, बेहटा सातनपुर, गोनामऊ गांव पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इन केंद्रों पर अव्यवस्थाओं को दूर कराने का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि मतदाता किसी के दबाव या लालच में आकर मतदान न करें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को सूचना दें। कहा कि मतदान के दौरान अराजकता फैलाने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।