फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

गेहूं चोरी के आरोप में पिता-पुत्र ने युवक को पेड़ से बांधकर मन भर पीटा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Sun, 06 Jun 2021 06:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
police
पेड़ से बांधकर पीटा गया युवक। - फोटो : RAIBARAILY
बछरावां (रायबरेली)। गेहूं चोरी के आरोप में एक युवक को पिता-पुत्र ने पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी जमकर धुनाई की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

युवक की पिटाई करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं गेहूं चोरी के आरोप में युवक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बछरावां के घुरौना गांव निवासी राजेंद्र मौर्य का गेहूं घर के बाहर बरामदे में बोरी में लगा हुआ था। राजेंद्र का कहना है कि शनिवार रात गांव निवासी मंगली तीन बोरा गेहूं चुरा ले गया था। जब चौथा बोरा गेहूं लेकर जा रहा था तो आहट से नींद खुल गई और उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवक से जब कड़ाई के साथ पूछताछ की गई तो उसने कुबूल किया कि तीन बोरी गेहूं जंगल में छुपा कर रखा है, जहां से चोरी किए गए गेहूं को बरामद कर लिया गया।
युवक को पकड़ने के बाद राजेंद्र मौर्य और उसके पुत्र अमन ने आक्रोशित होकर उसे घर के बाहर लगे पेड़ में रस्सी से बांध दिया। पेड़ में बांधने के बाद लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान गांव के किसी युवक ने पेड़ में बांधे युवक का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।

गांव के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़ा गया युवक पेशेवर चोर है। छह माह पहले युवक ने उसके घर से भी चोरी की थी। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि गेहूं चोरी के आरोप में पेड़ में बांधकर युवक की पिटाई की गई। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गेहूं चोरी के मामले में युवक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed