फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

फरियादी महिला से अभद्र व्यवहार करने का सीओ का वीडियो वायरल

Tue, 25 May 2021 08:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। सोशल मीडिया पर सीओ सदर महिपाल पाठक का एक महिला से अभद्र व्यवहार करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में न्याय की खातिर महिला हाथ जोड़कर बिलख रही, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई।
विज्ञापन

यहां तक सीओ महिला से बोल पड़े कि चल हट, बकवास करती है। यह वीडियो डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि बाद में सीओ ने महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह से कहकर पीड़िता को लेकर जाकर उसकी समस्या देखने की बात कही।
विज्ञापन

गदागंज क्षेत्र की रहने वाली प्रीतू सिंह सोमवार को कलेक्ट्रेट के बचत भवन में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से मिलकर अपनी व्यथा बताने के लिए जिला मुख्यालय पहुंची थी। कुछ दिन पूूर्व नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में तहरीर देने के बाद भी महिला को न्याय नहीं मिल पा रहा था। इसी मामले को लेकर वह डिप्टी सीएम से मिलकर मदद चाहती थी। कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम के दौरान महिला को डिप्टी सीएम से नहीं मिलने दिया गया।
डिप्टी सीएम से न मिलने के कारण महिला रो रही थी। उसकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं था। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सीओ ने पहले उसे समझाने की कोशिश की तो महिला हाथ जोड़कर न्याय मांगने लगी।
इसी दौरान सीओ ने महिला से अभद्र व्यवहार किया। उधर, एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए सीओ सदर को चेतावनी दी गई है कि दोबारा इस तरह किसी पुरुष या फिर महिला से अभद्र व्यवहार न किया जाए।
महिला पैर छूने का कर रही थी प्रयास : सीओ
सीओ सदर महिपाल पाठक का कहना है कि महिला के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया। महिला अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय पर आई थी। बचत भवन में डिप्टी सीएम का कार्यक्रम चल रहा था।
सुरक्षा के मद्देनजर महिला को समझाया गया था कि डिप्टी सीएम के बाहर निकलने पर उसकी मुलाकात करा दी जाएगी। बावजूद इसके महिला अपनी जिद पर अड़ी थी। साथ ही महिला उनके पैर छूने का प्रयास कर रही थी।

इसलिए उसे शांत कराने का प्रयास किया गया था। महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह को भेजकर महिला की पीड़ा सुनकर उसका निस्तारण कराने के लिए कहा गया था। जो भी महिला न्याय के लिए आती है, उसकी बात सुनकर उसकी समस्या का निराकरण कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed