फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police attaches property worth rupees 2.16 crore of two topten gangsters in Raebareli.

Raebareli News: गदागंज थाने के टॉपटेन अपराधी दो सगे भाइयों की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 01 Aug 2022 12:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 12:30 PM IST
सार

रायबरेली में दो सगे भाइयों की गैंगस्टर एक्ट के तहत दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। अपराधियों का घर व कार कुर्क कर लिया गया है।

विज्ञापन
police attaches property worth rupees 2.16 crore of two topten gangsters in Raebareli.
अपराधियों का ये मकान कुर्क कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले के गदागंज थाने के टॉपटेन अपराधी दो सगे भाइयों की दो करोड़ 16 लाख रुपये कीमत की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली। गैंगेस्टर अधिनियम के तहत इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दोनों ने अपराध के जरिए यह संपत्ति अर्जित की थी।

विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के खोदायपुर गांव निवासी सुशील कुमार और वीरेंद्र कुमार दोनों सगे भाई शातिर किस्म के अपराधी हैं। एसडीएम डलमऊ राजेश मिश्रा, गदागंज थानेदार अरविंद सिंह, डलमऊ कोतवाल पंकज तिवारी ने पुुलिस बल के साथ खोदायपुर गांव पहुंचकर दोनों भाइयों की संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों भाइयों की ओर से निर्मित पक्का मकान को कुर्क करते हुए सील कर दिया गया। मकान की कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपये है, जबकि चार पहिया वाहन (स्कार्पियो) को कब्जे में लिया गया। चार पहिया वाहन की कीमत 11 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपराधी सुशील कुमार संगठित गिरोह का लीडर है, जो अपने भाई वीरेंद्र कुमार के साथ गैंग बनाकर ठगी करता था। दोनों अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए अवैध तरीके से गैंग बनाकर लोगों के साथ ठगी का काम करते थे।


अपराध के जरिए दोनों ने संपत्ति अर्जित की थी। एसपी ने बताया कि अपराधी सुशील कुमार के खिलाफ आठ, जबकि उसके भाई वीरेंद्र कुमार के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed