{"_id":"ad6e84bbbf8b2f94a70cccb09a6e20b6","slug":"police-are-not-revealing-booty-hoop-housing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का खुलासा न होने पर घेरा एसपी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का खुलासा न होने पर घेरा एसपी आवास
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में गैस गोदाम प्रभारी से हुई लूट का पुलिस तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। इससे क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत और पुलिस की नाकामी पर आक्रोश है।
शनिवार को रायबरेली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एसपी आवास का घेराव किया। एसपी श्रीकांत से मिलकर लुटेरों की गिरफ्तारी और लूटे गये रुपयों की रिकवरी की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जीतेंद्र शर्मा और व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा की अगुवाई में तमाम व्यापारी एसपी आवास पहुंच कर एसपी श्रीकांत से मिले।
सभी ने एसपी को बताया कि 13 जनवरी को सलोन में गैस गोदाम प्रभारी श्रवण कुमार को चार बदमाशों ने उस वक्त लूट लिया था, जब वह गोदाम बंद करके एजेंसी जा रहा था।
विज्ञापन
तीन लाख की इस लूट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना को तीन दिन हो गए, लेकिन पुलिस किसी लुटेरे को नहीं पकड़ सकी है और न ही लूट का रुपया ही बरामद हुआ।
विमल तलरेजा, महादेव गुप्ता ने कहा कि अपराधी न पकड़े गए तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। सभी ने एसपी ने घटना के अतिशीघ्र खुलासे की मांग की।
इस मौके पर गैस एजेंसी मालिक सुधीर रस्तोगी, सुरेश गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह, चौधरी सऊद व चौधरी अख्तर समीम आदि मौजूद रहे।