{"_id":"5776b6f94f1c1ba95c79b671","slug":"pmo-strict-neonatal-death-during-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर पीएमओ सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर पीएमओ सख्त
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रसव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नसीराबाद क्षेत्र के न्यू पीएचसी अशरफपुर में नर्स व दाई की लापरवाही से प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पीएमओ के आदेश पर मिशन निदेशक ने सीएमओ को जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
28 जनवरी 2016 को अशरफपुर गांव निवासी लल्ला प्रसाद अपनी बेटी निशा (22) को प्रसव कराने के लिए सुबह साढे़ पांच बजे न्यू पीएचसी अशरफपुर ले गया था। एक घंटे तक निशा गेट पर ही तड़पती रही, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में उसे भर्ती कर नर्स मरियम्मा बाहर चली गई।
दाई शिवकला ने भी देखभाल नहीं की। शाम को प्रसव कराने में लापरवाही की, जिससे नवजात की मौके पर ही मौत हो गई थी। निशा की भी हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी शिकायत सीएचसी अधीक्षक नसीराबाद सेे की गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने प्रधानमंत्री से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय से मामले में जांच के आदेश दिए गये हैं। मिशन निदेशक ने सीएमओ को मामले की जांच करके सात दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। जांच के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
न्यू पीएचसी अशरफपुर में नवजात की मौत के मामले में जांच के लिए मिशन निदेशक का पत्र आया है। मामले की जांच करके रिपोर्ट भेजी जाएगी। दोषी मिलने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. राकेश कुमार यादव, सीएमओ