फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Plaster falls from lawyers' chamber ceiling; accident averted.

Raebareli News: अधिवक्ता चैंबर की छत का गिरा प्लास्टर, हादसा टला

Sun, 05 Jul 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 05 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Plaster falls from lawyers' chamber ceiling; accident averted.
रायबरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार दोपहर अधिवक्ताओं के चैंबर की जर्जर छत का प्लास्टर गिर गया। इस घटना में एक अधिवक्ता बच गए। घटना से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

प्लास्टर गिरने से उनकी कुर्सी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में गहरा रोष व्याप्त हो गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि भवन की हालत लंबे समय से खराब है। इसकी मरम्मत के लिए प्रशासन से कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता पदम श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने जर्जर भवन की तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed