{"_id":"584ee9f44f1c1b6a6f649e45","slug":"pick-up-fired-in-fog-woman-killed-9-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में पिकअप पलटी, महिला की मौत, 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में पिकअप पलटी, महिला की मौत, 9 घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कोहरे में पिकअप पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उस पर सवार नौ लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब ये सभी लोग आस्तीक मंदिर में मुंडन संस्कार कराने के बाद घर लौट रहे थे।
मृतका के पोते का मुंडन होना बताया जा रहा है। सदर विधायक अखिलेश सिंह ने अपनी गाड़ियों से तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
डीह थाना क्षेत्र के मछरा मजरे रोखा गांव की रहने वाली रमराजा (60) पत्नी भगवान के पोते का मुंडन था। हरचंदपुर क्षेत्र के लालपुर खास स्थित आस्तीक मंदिर में रमराजा सोमवार सुबह पोते का मुंडन संस्कार कराने गई थी। साथ में परिवार के अन्य लोग भी गए थे।
विज्ञापन
शाम को मुंडन संस्कार कराने के बाद सभी लोग पिकअप पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर भरतगंज के पास अचानक पिकअप पलट गई। बताते हैं कि चालक कोहरे में भी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। कोहरे में अचानक संतुलन बिगड़ने से पिकअप पलटी।
चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे। उधर, से गुजर रहे सदर विधायक अखिलेश सिंह ने हादसा देख रुक गए। तत्काल उन्होंने अपनी गाड़ियों से लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने रमराजा को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं मृतका की बहू निर्र्मला के अलावा पार्वती, श्यामकली, केवला, भगवानदेई, बुधना, हेमराज, जगदीश, राकेश घायल हुए। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि पिकअप पलटने से एक महिला की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। मौके से चालक फरार हो गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।