फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Performance of shopkeepers on highway, speed of stopped vehicles

हाईवे पर दुकानदारों का प्रदर्शन, थमी वाहनों की रफ्तार

Mon, 10 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Performance of shopkeepers on highway, speed of stopped vehicles
रायबरेली। सिविल लाइंस स्थित चर्चित कमला नेहरू ट्रस्ट की जमीन पर बसे दुकानदारों को हटाने का मामला सोमवार को और गरमा गया। बड़ी संख्या में दुकानदारों ने हाई-वे पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन की ओर से दुकानें हटाए जाने की खबर पर सदर विधायक अदिति सिंह भी पहुंच गई।
विज्ञापन

विधायक ने दुकानदारों का समर्थन किया और उनके हक की लड़ाई लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक गुरु एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से दुकानदारों की दुकानें बच पाई। मुख्यमंत्री से इस बारे में बात की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी जांच के बाद ही इस पर कोई एक्शन लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन दुकानदारों को रिव्यू दाखिल करने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिविल लाइंस के पास कमला नेहरू ट्रस्ट की जमीन है। इस जमीन पर लंबे समय से दुकानदारों ने दुकान रखकर दो वक्त की रोजी-रोटी का जुगाड़ कर पाते हैं। कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन अवैध तरीके से बसे दुकानदारों की दुकानें हटाए जाने का खाका तैयार किया है।
इसका लगातार दुकानदार विरोध जता रहे हैं। रविवार को भी दुकानदारों ने प्रदर्शन करके नाराजगी व्यक्त की थी। सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से दुकानें हटाए जाने की खबर पर दुकानदार फिर आक्रोशित हो गए। सभी हाई-वे पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे।
इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। जाम लगने से वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। सदर विधायक अदिति सिंह अपनी मां और छोटी बहन के साथ मौके पर पहुंचकर दुकानदारों के समर्थन में हुंकार भरी और कहा कि दुकानदारों को उनका हक दिलाकर ही दम ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि दुकानदारों के साथ अन्याय किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदार सुरेश कुमार मौर्य, राम सहाय यादव, रामकुमार यादव समेत अन्य दुकानदारों ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में दुकानदारों ने कहा है कि हम लोग 50 साल से दुकानें रखकर अपनी और अपने परिवार की जीविका चलाते चले आ रहे हैं। उनकी दुकानें हटवाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यदि दुकानें हट जाएंगी तो उनका परिवार दो वक्त की रोजी-रोटी के लाले पड़ जाएंगे।
इसलिए दुकानें खाली कराने से रोका जाए। कमला नेहरू ट्रस्ट की जमीन पर स्थित दुकानें हटाए जाने के सवाल पर सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह का कहना है कि सोमवार को प्रशासन की तरफ से दुकानें हटाए जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था।
जब दुकानें हटाएंगे तो जरूर बताएंगे। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि सिविल लाइंस पर सोमवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन किया है। एक तरफ कोरोना कहर बरपा रहा है, वहीं सिविल लाइंस पर प्रदर्शन के दौैरान सोशल डिस्टेसिंग की खूब धज्जियां उड़ाई गई।

इक्का दुक्का लोगों को छोड़कर वहां पर मौजूद बाकी लोग मास्क तक नहीं लगाए थे। इस दौरान वहां पर पुलिस मौजूद थी। बावजूद कोरोना को देखते हुए उन्हें मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की हिदायत तक नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed