{"_id":"574f2a864f1c1b9f4a1090fa","slug":"peppermints-torn-two-tanks-six-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरमिंट की पिराई करते समय दो टंकियां फटी, छह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरमिंट की पिराई करते समय दो टंकियां फटी, छह झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पिपरमिंट की पिराई करते समय दो टंकियां फटने से छह लोग झुलस गए। हादसे के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिश्रन का पुरवा मजरे बेवली गांव में टंकी इस कदर फटी कि उसके हिस्से पहले जामुन के पेड़ से टकराए और फिर जमीन पर गिरे।
गर्मी के कारण गैस की वजह से टंकियों के फटने की वजह बताई जा रही है। मिश्रन का पुरवा मजरे बेवली गांव में किसान महादेव (42) सुबह गांव के पास पिपरमिंट की पिराई कर रहे थे। साथ में उसके परिवारीजन भी थे। अचानक जोरदार धमाके के साथ टंकी फट गई।
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टंकी के हिस्से पहले जामुन के पेड़ से टकराए और फिर नीचे गिर गए। हादसे में महादेव और उसके परिवार के जुग्गीलाल (25) और शिवम (6) झुलस गए। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों का मौके पर मजमा लग गया।
विज्ञापन
फौरन तीनों को सीएचसी सलोन पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों 50 फीसदी से अधिक झुलस गए। माना जा रहा है कि गैस के कारण तेज धमाके के साथ टंकी फटी।
उधर, इसी क्षेत्र के पूरे अहिया कमालुद्दीनपुर गांव में सुशील कुमार टंकी में पिपरमिंट की पिराई कर रहा था। उसकी बहन सावित्री (25) और भांजी नीलम (4) निवासी केदौरा लालगंज अझारा प्रतापगढ़ भी पिराई के समय मौके पर मौजूद थे।
इसी दौरान तेज धमाके के साथ टंकी फट गई। इससे तीनों झुलस गए। आनन-फानन उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा। सलोन कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी का कहना है कि पिपरमिंट की पिराई करते समय दोनों टंकियां फटी हैं। जिससे छह लोग झुलसे हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।