फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Peppermints torn two tanks, six scorched

पिपरमिंट की पिराई करते समय दो टंकियां फटी, छह झुलसे

Thu, 02 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 02 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पिपरमिंट की पिराई करते समय दो टंकियां फटने से छह लोग झुलस गए। हादसे के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिश्रन का पुरवा मजरे बेवली गांव में टंकी इस कदर फटी कि उसके हिस्से पहले जामुन के पेड़ से टकराए और फिर जमीन पर गिरे।
विज्ञापन


गर्मी के कारण गैस की वजह से टंकियों के फटने की वजह बताई जा रही है। मिश्रन का पुरवा मजरे बेवली गांव में किसान महादेव (42) सुबह गांव के पास पिपरमिंट की पिराई कर रहे थे। साथ में उसके परिवारीजन भी थे। अचानक जोरदार धमाके के साथ टंकी फट गई।
विज्ञापन


इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टंकी के हिस्से पहले जामुन के पेड़ से टकराए और फिर नीचे गिर गए। हादसे में महादेव और उसके परिवार के जुग्गीलाल (25) और शिवम (6) झुलस गए। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों का मौके पर मजमा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौरन तीनों को सीएचसी सलोन पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों 50 फीसदी से अधिक झुलस गए। माना जा रहा है कि गैस के कारण तेज धमाके के साथ टंकी फटी।

उधर, इसी क्षेत्र के पूरे अहिया कमालुद्दीनपुर गांव में सुशील कुमार टंकी में पिपरमिंट की पिराई कर रहा था। उसकी बहन सावित्री (25) और भांजी नीलम (4) निवासी केदौरा लालगंज अझारा प्रतापगढ़ भी पिराई के समय मौके पर मौजूद थे।


इसी दौरान तेज धमाके के साथ टंकी फट गई। इससे तीनों झुलस गए। आनन-फानन  उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा। सलोन कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी का कहना है कि पिपरमिंट की पिराई करते समय दोनों टंकियां फटी हैं। जिससे छह लोग झुलसे हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed