फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Patients have to buy medicines from the market

Raebareli News: मरीजों को बाजार से खरीदना पड़ रही दवाएं

Sat, 22 Nov 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Patients have to buy medicines from the market
रायबरेली। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बाहर की महंगी ब्रांडेड दवाएं लिखने पर रोक नहीं लग पा रही है। हालांकि अस्पताल परिसर में अस्पताल में जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध होने और बाजार की दवा न लिखने की सूचना चस्पा है। इसके बाद भी ओपीडी में चिकित्सक बेखौफ होकर मरीजों को बाहर की दवा लिख रहे हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग, मेडिसिन, बाल रोग सहित अन्य विभागों में मरीजों को शुक्रवार को भी बाहर की महंगी दवाएं लिखी गईं। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक की लगातार चेतावनी के बाद भी बाहर की दवा लिखने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। शुक्रवार को दीपेंद्र कुमार ओपीडी में चिकित्सीय सलाह लेने के लिए आए थे। चिकित्सक ने मरीज को बाजार की दवा खरीदने के लिए परची थमा दी। मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर मरीज ने 705 रुपये की दवा खरीदी। इसी तरह एक किशोरी को भी बाजार की सिरप व दवाओं की परची थमा दी गई। बताते हैं कि लखनऊ के दवा सप्लायरों से सेटिंग होने के कारण चिकित्सक गोरखधंधे से उबर नहीं पा रहे हैं। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सकों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed